PoK में भीषण विरोध प्रदर्शन: 115 दिनों से जारी ‘आजादी आंदोलन’ हुआ तेज; LoC पर जमा प्रदर्शनकारियों ने भारत का रास्ता खोलने और तारबंदी हटाने की मांग की

पाक अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा

नियंत्रण रेखा (LoC) के पास हजारों प्रदर्शनकारी एकत्र, भारत से सीमाएं खोलने की उठी मांग

रायपुर (UPI24 News)। पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में पाकिस्तान सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जनआक्रोश अपने चरम पर पहुँच गया है। पिछले 115 दिनों से जारी ‘आजादी आंदोलन’ अब और अधिक उग्र और तेज हो गया है।

LoC पर प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा ताजा घटनाक्रम में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी नियंत्रण रेखा (LoC) के निकट जमा हो गए हैं। प्रदर्शनकारी पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भारत की ओर जाने वाला रास्ता खोलने और सीमा पर लगी तारबंदी (Fencing) को हटाने की पुरजोर मांग कर रहे हैं।

115 दिनों से जारी है आंदोलन उल्लेखनीय है कि PoK में पिछले लगभग चार महीनों (115 दिनों) से लगातार नागरिक अधिकारों, बुनियादी सुविधाओं की कमी, महंगाई और पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पाकिस्तान सरकार ने दशक भर से उनका शोषण किया है और अब वे आजादी तथा भारत के साथ अपने ऐतिहासिक और व्यापारिक संबंध बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है, लेकिन नागरिकों का विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है।