महादेवघाट विसर्जन कुंड में 6 हजार से अधिक गणेश प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन

दोपहर तक करीब 4200 छोटी और 1800 बड़ी गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनाई गई ईको-फ्रेंडली व्यवस्था

रायपुर। राजधानी में गणेशोत्सव के समापन अवसर पर महादेवघाट के पास नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा बनाए गए विसर्जन कुंड में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गणेश विसर्जन चल झांकी के आयोजन के साथ ही विसर्जन कुंड के आसपास श्रद्धालुओं का मेला सा नजर आ रहा है।

नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था के तहत दोपहर तक लगभग 4200 छोटी और 1800 बड़ी गणेश प्रतिमाओं का श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान और श्रद्धा के साथ विसर्जन किया जा चुका है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रतिमाओं का विसर्जन ईको-फ्रेंडली पद्धति से कराया जा रहा है।

सुबह से लगातार जारी है विसर्जन

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, आज सुबह से ही श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन कुंड पहुंच रहे हैं। सुबह से अब तक लगभग 80 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धालुओं द्वारा किया जा चुका है। श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थित विसर्जन के लिए नगर निगम की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

विसर्जन कुंड में लगातार पहुंच रहे श्रद्धालु भगवान गणेश की प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन कर रहे हैं। विसर्जन की प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक हित को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन द्वारा ईको-फ्रेंडली व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।

महादेवघाट क्षेत्र में सुबह से ही गणेश भक्तों की आवाजाही बनी हुई है और विसर्जन की प्रक्रिया लगातार जारी है।