नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति पद के प्रतिष्ठित चुनाव में तीन पार्षदों के बीच घमासान हुआ, जिसमें भाजपा पार्षद नूतन सिंह ठाकुर ने जीत हासिल की। नूतन सिंह ठाकुर ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल को हराकर सभापति का पद हासिल किया।
नूतन सिंह ठाकुर को निगम के आधे से ज्यादा, यानी 33 पार्षदों का समर्थन प्राप्त हुआ, जबकि भाजपा संगठन से घोषित प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल को 18 वोट और निर्दलीय पार्षद अब्दुल रहमान को 16 वोट मिले। एक मत निरस्त हुआ था। चुनाव प्रक्रिया का संचालन नगर निगम के प्रशासक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत की देखरेख में किया गया।
नूतन सिंह ठाकुर, जो पहली बार पुरानी बस्ती वार्ड से पार्षद बने थे, अब निगम के सभापति बन गए हैं। वे पेशे से अधिवक्ता हैं और जिला अधिवक्ता संघ के सचिव भी हैं।