छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का उत्पात जारी, दंतेवाड़ा के बाद नारायणपुर मार्ग में माओवादियों का करतूत… 

नारायणपुर , 27 अप्रैल 2023 : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर से उत्पात मचाया है. बता दे कि नक्सलियों ने नारायणपुर-ओरछा मुख्य मार्ग पर अलग-अलग जगह सड़कों को खोद कर वहां बड़े-बड़े पत्थर रख दिए और वही इलाके में बड़ी संख्या में बैनर ,पोस्टर भी लगाए गए हैं, जिसमे नक्सलियों ने जवानों की कार्रवाई के विरोध में मानवाधिकार संगठनों से अपील की है। इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर फोर्स पहुँचकर पेड़ और पत्थर हटाकर रास्ते को खोलने का काम किया। 
आपको बता दे कि नक्सली अक्सर इस तरह की घटना को अंजाम देकर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने का प्रयास करते हैं, और दंतेवाड़ा में हुई घटना के बाद इसको लेकर आशंका ज्यादा बढ़ गई है।