दुर्ग पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: कई टीआई, एसआई, एएसआई और प्रधान आरक्षकों का तबादला

दुर्ग जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ टीआई, एसआई, एएसआई और प्रधान आरक्षकों का तबादला किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने इसके आदेश जारी किए। गौरतलब है कि इससे पहले 29 अप्रैल को भी चार थाना प्रभारियों और दो सब इंस्पेक्टर्स का ट्रांसफर किया गया था।
जारी आदेश के अनुसार, कुल 9 निरीक्षक, 5 उप निरीक्षक, 3 सहायक उप निरीक्षक और एक प्रधान आरक्षक को नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं।
किसे कहां की जिम्मेदारी मिली?
-
निरीक्षक ममता अली को एक बार फिर दुर्ग शहर बुलाया गया है। उन्हें दुर्ग कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।
-
राजकुमार लहरे, जो पहले जामगांव आर भेजे गए थे, अब पद्मनाभपुर थाने के प्रभारी बनाए गए हैं।
-
विजय यादव को दुर्ग कोतवाली से सुपेला थाना भेजा गया है।
-
राजेश मिश्रा को सुपेला से जामुल थाने का प्रभार मिला है।
-
प्रकाश कांत को रानीतरई से जेवरा सिरसा चौकी की कमान दी गई है।
-
शिव चंद्रा को मोहन नगर से जामगांव आर स्थानांतरित किया गया है।
-
भानुप्रताप साव को रक्षित केंद्र से अंडा थाना भेजा गया है।
-
केशव राम कोसले को पद्मनाभपुर से मोहन नगर का प्रभारी बनाया गया है।
-
रमेश निषाद को रक्षित केंद्र से ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात किया गया है।
5 उप निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
-
रामनारायण ध्रुव को अंजोरा चौकी से हटाकर अमलेश्वर थाना सौंपा गया है।
-
खगेंद्र पठारे को नेवई थाना से अंजोरा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
-
सुकालूराम नरेटी को जिला विशेष शाखा से मोहन नगर थाना भेजा गया है।
-
महेश्वर लाल देवांगन को विशेष शाखा से नेवई थाना भेजा गया है।
-
पुरुषोत्तम कुर्रे को जेवरा सिरसा चौकी से रानीतरई थाना प्रभारी बनाया गया है।
3 एएसआई और 1 प्रधान आरक्षक का ट्रांसफर
-
संतोष मिश्रा को सुपेला थाना भेजा गया है।
-
अश्वनी कुमार को उतई थाना से लाइन अटैच किया गया है।
-
चंद्रशेखर सिंह को लाइन से यातायात विभाग में पदस्थ किया गया है।
-
ज्ञानेश्वर देवांगन को लाइन से रानीतरई थाना भेजा गया है।