Saturday, January 18, 2025

लखपति दीदी योजना: इश्वरी मरकाम की सफलता की कहानी, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मोदी सरकार की पहल

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई लखपति दीदी पहल आज ग्रामीण महिलाओं के जीवन में एक नई रोशनी की तरह चमक रही है। यह पहल राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी वार्षिक आय को एक लाख रुपये तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल ने न सिर्फ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता में भी अभूतपूर्व वृद्धि की है।

इश्वरी मरकाम की प्रेरणादायक यात्रा

कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी की इश्वरी मरकाम ने लखपति दीदी पहल का हिस्सा बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। 2017 में महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी इश्वरी ने अपनी मेहनत और संघर्ष से अपनी जीवन को बदल डाला। उन्होंने बताया, “पहले हम परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए महीनों तक पैसे इकट्ठा करते थे, लेकिन आज ‘बिहान’ से जुड़ने के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है और अब मैं अपने परिवार के लिए खुद काम करके पैसा कमा सकती हूं।”

आजीविका गतिविधियों से मिली सशक्त पहचान

इश्वरी ने सीआईएफ (Community Investment Fund) की राशि का सही इस्तेमाल कर कृषि, फैंसी दुकान, स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने जैसे कार्यों को शुरू किया। इसके अलावा वे बीसी सखी के रूप में भी सेवाएं दे रही हैं। इन सभी प्रयासों के बाद इश्वरी अब अपनी सालाना आय एक लाख रुपये से भी अधिक प्राप्त कर रही हैं। कृषि से 35 हजार रुपये, फैंसी दुकान से 60 हजार रुपये और मध्यान्ह भोजन योजना से 24 हजार रुपये की आय प्राप्त होती है, इसके साथ ही उन्हें महतारी वंदन योजना से हर महीने 1000 रुपये मिलते हैं। इस प्रकार उनकी आर्थिक स्थिति पहले से कहीं बेहतर हो गई है।

महिला सशक्तिकरण की मिसाल

इश्वरी मरकाम की सफलता महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह उनकी सफलता का प्रमाण है कि जब महिलाओं को सही अवसर और संसाधन मिलते हैं, तो वे अपने जीवन को बेहतर बना सकती हैं। इश्वरी कहती हैं, “बिहान योजना ने मुझे और मेरी जैसी कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। अब मैं अपने परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ अपने बच्चों की पढ़ाई में भी कोई कमी नहीं आने देती हूं।”

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया, जो ग्रामीण महिलाओं के जीवन को सशक्त और समृद्ध बना रहे हैं।

लखपति दीदी” पहल ने देशभर में हजारों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाया है और यह साबित किया है कि महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक वास्तविकता बन सकता है।

Related Articles

Бесплатные слоты для тестирования – играть онлайн без денежных затрат

Инновационная платформа Kent Casino – азартный виртуальный ресурс, ориентированная на расширение аудитории и поддержке интереса активных пользователей. Веб-платформа включает демо-автоматы для тренировки. Играть в...

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मठपुरैना में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण

रायपुर: नगर निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मठपुरैना में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की प्रगति का निरीक्षण...

मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना के 220 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आबंटित

रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के "मोर मकान मोर आस" अभियान के अंतर्गत रायपुर के मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना क्षेत्र के 220 परिवारों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

Бесплатные слоты для тестирования – играть онлайн без денежных затрат

Инновационная платформа Kent Casino – азартный виртуальный ресурс, ориентированная на расширение аудитории и поддержке интереса активных пользователей. Веб-платформа включает демо-автоматы для тренировки. Играть в...

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मठपुरैना में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण

रायपुर: नगर निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मठपुरैना में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की प्रगति का निरीक्षण...

मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना के 220 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आबंटित

रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के "मोर मकान मोर आस" अभियान के अंतर्गत रायपुर के मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना क्षेत्र के 220 परिवारों...

राजनीतिक पार्टी का नेम प्लेट लगाकर गांजा तस्करी, अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

पेंड्रा। गांजा तस्करी के लिए तस्करों द्वारा नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। इस बार तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए...

अपर आयुक्त ने कुष्ठ बस्ती आवास निर्माण और नूरानी चौक पेवर कार्य की प्रगति का लिया जायजा

रायपुर: नगर निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर अपर आयुक्त  विनोद पांडेय ने शुक्रवार को पंडरी स्थित कुष्ठ बस्ती में निर्माणाधीन...