दो ट्रकों के बीच जोरदार भिडंत , ड्राइवर की दर्दनाक मौत…

बेमेतरा , 25 सितंबर 2023 : जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है, जहां बाईपास रोड में 2 ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिडंत हो गई है. हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना में 2 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है.
जानकारी के मुताबिक हादसे में ट्रक चालक गाड़ी में बुरी तरीके से फंस गई. वहीं हादसे में दोनों ट्रक के परखच्चे उड़ गए हैं. घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह पूरी घटना भोईननाभाटा चौक की है।

You may have missed