Monday, December 4, 2023

गणेश झांकियों के विसर्जन के पहले सड़कों के रेस्टोरेशन में जुटा नगर निगम व स्मार्ट सिटी , मौसम खुलने से काम में आई तेजी, डामर प्लांट भी शुरू…

रायपुर , 25 सितंबर 2023 : गणेश विसर्जन व अन्य त्यौहारों के पहले सड़कों के आवश्यक सुधार के लिए रायपुर स्मार्ट सिटी व नगर निगम की संयुक्त टीम निरंतर जुटी हुई है। नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने आज सड़कों के रेस्टोरेशन के लिए इस संयुक्त अमले द्वारा की जा रही कार्यवाही का जायजा लिया एवं गणेश विसर्जन झांकियों के लिए निर्धारित मार्ग के गढ्ढों व टूटी सड़कों को सबसे पहले दुरूस्त करने के साथ ही अन्य मार्गों के सुधार के लिए भी जुट जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
गणेश झांकियों के दर्शन के लिए निकलने वाली श्रद्धालुओं की भीड़-भाड़ की वजह से यह अमला केवल देर रात ही सड़कों के मरम्मत का काम कर पा रहा है, साथ ही गत दिनों की तेज बारिश से भी इस सुधार कार्य में लगातार व्यवधान आया था, अतः अब बड़े अमले को इस काम में एक साथ लगाकर तय समय सीमा में गढ्ढों को भरने व टूटी सड़कों के रेस्टोरेशन का काम पूरा करने कहा गया है।
संयुक्त टीम के निर्देशन में मालवीय रोड, सदर बाजार, लाखे नगर मार्ग में रविवार की रात भी मैदानी अमले ने सुधार के लिए उतरी। बारिश थमते ही अब डामर प्लांट भी शुरू हो जाने से गढ्ढों को डामर मिक्स्ड मटेरियल से भरने व कांक्रीटिकरण का काम भी साथ ही किया जा रहा है। सड़कों के सुधार की गतिविधियां प्राथमिकता के साथ अभी जारी रहेगी।

Related Articles

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इतने वोटों से हराया गिरीश देवांगन को…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अति विश्वास, गुटबाज़ी और एक दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पहुँची हाशिये पर, पूर्व मुख्यमंत्री...

अभनपुर विधानसभा में भाजपा ने हासिल की ऐतिहासिक जीत…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अभनपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू चुनाव हारे, भाजपा के इंद्र कुमार साहू 15000 से अधिक वोटो से हराया।

छत्तीसगढ़ में खिलता दिख रहा कमल…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- छत्तीसगढ़ में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है। भाजपा ने रुझानों में 54 सीटों पर बढ़त बनायी हुई है,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इतने वोटों से हराया गिरीश देवांगन को…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अति विश्वास, गुटबाज़ी और एक दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पहुँची हाशिये पर, पूर्व मुख्यमंत्री...

अभनपुर विधानसभा में भाजपा ने हासिल की ऐतिहासिक जीत…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अभनपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू चुनाव हारे, भाजपा के इंद्र कुमार साहू 15000 से अधिक वोटो से हराया।

छत्तीसगढ़ में खिलता दिख रहा कमल…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- छत्तीसगढ़ में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है। भाजपा ने रुझानों में 54 सीटों पर बढ़त बनायी हुई है,...

विधानसभा चुनाव – छत्तीसगढ़ में बैलेट वोट काउंट

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- विधानसभा चुनाव - छत्तीसगढ़ में बैलेट वोट काउंट - काँटें की टक्कर में मुक़ाबला नेक टू नेक, ग्रामीण सीट के...

हलचल… एग्जिट पोल ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता

एग्जिट पोल ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं उनके एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। हालांकि यह पोल महज...