राज्यपाल रमेन डेका ने मेधावी छात्र आदित्य तिवारी का किया सम्मान, दी 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजभवन में बेमेतरा जिले के मेधावी छात्र आदित्य तिवारी को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्र को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि, राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही उन्होंने आदित्य को उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
उल्लेखनीय है कि बेमेतरा जिले के ग्राम जमघट निवासी आदित्य तिवारी ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में 97.4% अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही उसने JEE Mains में 99 प्रतिशताइल और JEE Advanced में भी उत्कृष्ट रैंक हासिल की है।
इस सम्मान समारोह के दौरान आदित्य के परिजन भी उपस्थित थे, जिन्होंने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
