इस दिन से गिरेगा रात का पारा, आएगी ठंड, सरगुजा-बस्तर संभाग में कल बारिश के आसार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल (मंगलवार) से सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। रायपुर में रविवार को दिन का तापमान 35.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके चलते गर्मी और हल्की उमस महसूस हुई।

प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा दंतेवाड़ा के कटेकल्याण में 20 मिमी बारिश हुई। वहीं रविवार को सुकमा और डोंगरगढ़ 36.6 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहे।

मौसम विज्ञानियों का कहना है, कि मानसून लौटने लगा है। 15 अक्टूबर के आसपास मानसून की वापसी रेखा रायपुर तक पहुंच जाएगी। इसके बाद प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी।

You may have missed