ऑपरेशन के बीच में लगी आग, रायपुर मेकाहारा में बवाल…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रायपुर के मेकाहारा में मंगलवार दोपहर आग लग गई। बताया जा रहा है कि जब आग लगी उस समय एक मरीज का ऑपरेशन चल रहा था, तभी अचानक आग भड़क गई। फायर ब्रिगेड़ की तीन गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। ऑक्सीजन सिलेंडर और सुरक्षा इंतजाम न होने की वजह से मरीज को निकालने में देरी हुई। मरीज काफी देर तक ऑपरेशन थियेटर में ही पड़ा रहा।

You may have missed