रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास कैफे में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

रायपुर में तेलीबांधा तालाब के सामने स्थित कैफे SIP & BITE में सोमवार सुबह आग लग गई। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने धुंआ उठते देखा और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर फाइटर्स की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

वहीं, रविवार को महादेव घाट में भी चार दुकानों में आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। इस घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, और तेलीबांधा पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। रेस्टोरेंट के संचालक को भी आग लगने की सूचना दी गई।