सुकमा , 5 सितंबर 2023 : सुकमा जिले के ताड़मेटला व दूलेड के जंगलों में जगरगुंडा एरिया कमेटी के 10/12 नक्सलियों की उपस्थिति पर डीआरजी, जिला बल एवं सीआरपीएफ 223 का संयुक्त बल नक्सल विरोधी अभियान के तहत 06 बजे पुलिस पार्टी को ताड़मेटला- दूलेड के जंगलों की ओर रवाना किया था।
अभियान के दौरान पुलिस पार्टी व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के पश्चात इलाके की सर्च करने पर 02 पुरुष नक्सलियों का शव बरामद किया गया दोनो नक्सलियों पर 01-01 लाख का इनाम घोषित था साथ ही घटनास्थल से एक 12 बोर डबल बैरल राइफल एवम 01 नग पिस्टल बरामद किया गया।
इलाक़े की गहन सर्चिंग की जा रही है। इन दोनो नक्सली पर थाना चिंतागुफा में शिक्षादूत व उप सरपंच ताड़मेटला की हत्या व मिनपा के पास कोरसा कोसा की पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या जैसे अपराध में संलिप्तता हैं।