Wednesday, February 19, 2025

दुर्ग महापौर चुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने प्रत्याशियों का किया ऐलान, अल्का बाघमार और प्रेमलता साहू आमने-सामने

दुर्ग नगर निगम महापौर चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने कुर्मी समाज से अल्का बाघमार को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने साहू समाज से प्रेमलता पोषण साहू को मैदान में उतारा है।

अल्का बाघमार: भाजपा की सशक्त उम्मीदवार

भाजपा प्रत्याशी अल्का बाघमार दुर्ग सांसद विजय बघेल की रिश्तेदार हैं और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ है। 52 वर्षीय अल्का ग्रेजुएट हैं और लंबे समय से भाजपा में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे दुर्ग निगम के वार्ड 7 से निवर्तमान पार्षद हैं और महिला मोर्चा दुर्ग की महामंत्री रह चुकी हैं। वर्तमान में वे दुर्ग जिले की भाजपा उपाध्यक्ष भी हैं।

प्रेमलता साहू: कांग्रेस का भरोसा

कांग्रेस ने साहू समाज की प्रेमलता पोषण साहू को महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। वे पूर्व विधायक अरुण वोरा की करीबी मानी जाती हैं और कांग्रेस की सक्रिय नेता हैं। वर्तमान में वे बोरसी की पार्षद हैं। उनके पति भूषण साहू भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद रह चुके हैं।

साख पर दांव

इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अल्का बाघमार पर दुर्ग सांसद विजय बघेल और कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू पर पूर्व विधायक अरुण वोरा की साख दांव पर मानी जा रही है। दोनों पार्टियों के बीच मुकाबला कांटे का होने की संभावना है।

Related Articles

लालपुर ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई संपन्न, अमलीडीह ओवर हेड टैंक की सफाई 20 फरवरी को होगी

रायपुर - रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेश और नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर,...

आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान और राजस्व वसूली कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए

रायपुर - आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने नगर...

छत्रपति वीर शिवाजी महाराज की जयंती पर अष्वारोही प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित

रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 7 के सहयोग से राजधानी रायपुर के जीई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

लालपुर ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई संपन्न, अमलीडीह ओवर हेड टैंक की सफाई 20 फरवरी को होगी

रायपुर - रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेश और नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर,...

आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान और राजस्व वसूली कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए

रायपुर - आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने नगर...

छत्रपति वीर शिवाजी महाराज की जयंती पर अष्वारोही प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित

रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 7 के सहयोग से राजधानी रायपुर के जीई...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पत्नी की याचिका पर तलाक को मंजूरी दी, फैमिली कोर्ट के आदेश को खारिज किया

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पत्नी की याचिका पर तलाक को मंजूरी दे दी है और फैमिली कोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया। हाईकोर्ट की...

दुर्ग जिले में हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में युवक बिजली टावर पर चढ़ा, पत्नी की हामी भरने पर उतरा

दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक युवक ने बिजली टावर पर चढ़कर कई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। होरीलाल (35)...