मुंगेली के प्रतिष्ठित मिश्रा परिवार में शोक, अधिवक्ता विजय मिश्रा का निधन
बिलासपुर। मुंगेली जिले के गीधा (लिम्हा) के प्रतिष्ठित मिश्रा परिवार के सदस्य एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्रा के सबसे छोटे पुत्र, अधिवक्ता श्री विजय मिश्रा का आज बिलासपुर में निधन हो गया।
उनके निधन की खबर से परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं परिचितों में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय विजय मिश्रा की अंतिम यात्रा गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान, कुदुदंड, बिलासपुर से सरकंडा मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
