छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 100 से अधिक अधिकारियों के तबादले
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस विभाग के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), उप पुलिस अधीक्षक (DSP) एवं राज्य पुलिस सेवा के विभिन्न अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश क्रमांक ESTB-102(2)/528/2026-HOME SECTION के तहत कई जिलों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।
प्रमुख तबादले
- श्री रविशंकर प्रसाद देवांगन (डीआईजी 1998) को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस अकादमी, नया रायपुर से पुलिस अधीक्षक पीटीएस मनेन्द्रगढ़ पदस्थ किया गया।
- श्री संजय महादेवा (डीआईजी 2007) को उप महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) पुलिस मुख्यालय रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- श्रीमती ऋचा मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) दुर्ग से उप सेनानी, 14वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जगदलपुर पदस्थ किया गया।
- श्री राजेश कुकरेजा को उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से सहायक पुलिस अधीक्षक एसएफ 4वीं वाहिनी रायपुर में पदस्थ किया गया।
- श्री संजीव शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय रायपुर की नई जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा बस्तर, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, नारायणपुर, जशपुर, बीजापुर, कांकेर, सरगुजा, महासमुंद सहित कई जिलों में अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं।
गृह विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

