CG CRIME NEWS : पति ने अपने ही पत्नी पर धारदार हथियार से हत्या कर खुद खुदकुशी कर ली…

रायपुर 10 मई 2022 : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जहा एक शख्स ने बीवी की टंगिया से हत्या कर खुद खुदकुशी कर ली। इसके बाद जंगल की ओर भाग गया। जहां उसकी लाश एक पेड़ पर लटकी हुई मिली है।  यह पूरा  धरमजयगढ़ थाना के सांगरा गांव का है।

जानकारी के अनुसार सांगर गांव का रहने वाला गोपाल मंझवार(45) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अपनी पत्नी से रोज झगड़ा करता था। कुछ दिन पहले वह ठीक हो गया था। इस बीच रविवार को वह अपनी पत्नी करम (40) और 2 बच्चों के साथ जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गया था। इसी वक्त उसने पीछे से आकर अपनी पत्नी करम पर टंगिया से एक के बाद एक कई वार किए। जिससे वह वहीं घायल हो गई। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को पीटा भी और जंगल की ओर भाग निकला।

शाम को महिला की हुई मौत

महिला को अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गांव के जंगल की ओर आरोपी की तलाश में जुट गयी। जहां जंगल में ही एक पेड़ पर उसका शव लटका हुआ है। वहीं इलाज के दौरान शाम को महिला की मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed