CG ACCIDENT NEWS : अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार पलटी, एक महिला की हुई मौत, 3बच्चों सहित 7 घायल…

रायपुर 26 मई 2022 : छत्तीसगढ़ के जांजगीर से दर्दनाक घटने की खबर आ रही है। घटना गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि कार सवार 3 बच्चों सहित 7 लोग घायल हुए हैं। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बिलासपुर रैफर किया गया है। यह हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र के अर्जुनी गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि परिवार उत्तर प्रदेश से आया है। जिस महिला की मौत हुई, वह अपने बेटे से मिलने के लिए आई थी।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के बिहानी क्षेत्र के गांव मझिया निवासी गुड्डी देवी (56) पत्नी सुशील सिंह सहित 8 लोग रायगढ़ के खरसिया में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। उनका बेटा अकलतरा में FCI में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि उससे मिलने के बाद सुबह करीब 7.30 बजे सभी बिलासपुर लौट रहे थे। अभी वे NH-49 पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

You may have missed