उपचुनाव 2022 : बंगाल में शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो की बड़ी जीत, बिहार में आरजेडी का परचम, भाजपा खाली हाथ

नई दिल्ली 16 अप्रैल 2022 : देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के रिजल्ट आ गए हैं। बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा, जबकि बालीगंज विधानसभा सीट पर टीएमसी के ही बाबुल सुप्रियो ने बड़ी जीत हासिल की है। उधर, बिहार के बोचहां विधानसभा सीट पर राजद के अमर पासवान विजयी हुए हैं।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जयश्री जाधव ने बीजेपी के सत्यजीत कदम को करीब 19000 वोटों से करारी शिकस्त दी। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

1. बंगाल में टीएमसी की बड़ी जीत
आसनसोल लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में टीएमसी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने दो लाख से अधिक मतों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह पहली बार है जब टीएमसी ने आसनसोल संसदीय सीट जीती है। इससे पहले इस सीट पर माकपा का कब्जा था। भाजपा की अग्निमित्र पॉल को बड़ी हार मिली है।

बालीगंज विधानसभा सीट से बाबुल सुप्रियो ने BJP की केया घोष और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सायरा शाह को हराया। यह सीट पर पूर्व विधायक और राज्य के मंत्री रहे सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद खाली हुई थी।

2. महाराष्ट्र में कांग्रेस ने बाजी मारी
महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत हुई। कांग्रेस की जयश्री जाधव ने ठश्रच् के सत्यजीत कदम को करीब 19000 वोटों से करारी शिकस्त दी। ये सीट भी दिसंबर 2021 में कोविड-19 से कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव के निधन के बाद से खाली हुई थी। इस कारण यहां उपचुनाव हुए। इस सीट पर 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे।

3. छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ सीट पर भी कांग्रेस आगे
छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की यशोदा वर्मा 18 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। इस सीट पर 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

4. बिहार में आरजेडी जीती
बिहार के बोचहां विधानसभा सीट पर राजद के अमर पासवान विजयी हुए। इन्होंने भाजपा की बेबी कुमारी को 36653 वोटों से हराया। यह सीट विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर 13 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इनमें तीन महिलाएं थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed