अंबिकापुर नगर निगम में बीजेपी की जीत: मंजूषा भगत बनीं मेयर
भा.ज.पा. की मेयर प्रत्याशी मंजूषा भगत ने कांग्रेस के अजय तिर्की को हराकर अंबिकापुर नगर निगम में जीत हासिल की है। इस जीत के बाद बीजेपी समर्थकों ने जश्न मनाया। मंजूषा भगत ने एक रैली निकालकर जनता का आभार व्यक्त किया।
मंजूषा ने इस अवसर पर कहा, “हम सभी वादे पूरे करेंगे, जनता ने बड़ी उम्मीद से बीजेपी को अंबिकापुर नगर निगम में जनादेश दिया है।”
