भाजपा को नगरीय निकाय चुनाव में मिली प्रचंड जीत, केंद्रीय नेतृत्व से मिली बधाइयां

केंद्रीय नेताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा संगठन को दी बधाई

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश भाजपा संगठन को बधाई दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री साय के जनकल्याणकारी कार्यों को सराहा और जनता का अटूट विश्वास जताया।

अमित शाह ने दी बधाई, जनता के विश्वास को बताया जीत का कारण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर कहा कि छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनता के विकास कार्यों और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बढ़ते कदम पर मुहर है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

राजनाथ सिंह ने ‘परफेक्ट टेन’ पर जताई खुशी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा की जीत को ‘परफेक्ट टेन’ करार दिया और कहा कि यह जीत पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली एनडीए सरकारों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है।

नड्डा ने डबल इंजन सरकार पर विश्वास को बताया जीत का कारण

भा.ज.पा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा ने लिखा कि यह जीत पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल-इंजन सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है।

शिवप्रकाश ने मोदी की गारंटी और साय के सुशासन को बताया जीत का कारण

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने इस जीत को मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन पर जनता की मुहर बताया। उन्होंने कहा कि डबल-इंजन सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर प्रदेशवासियों का विश्वास पुनः साबित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed