कांकेर , 17 नवंबर 2022 : भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही भाजपा की ओर से प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम ने आज नामांकन दाखिल किया।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, बस्तर सांसद मोहन मंडावी, पूर्व अध्यक्ष विक्रम उसेंडी वरिष्ठ,आदिवासी नेता नंदकुमार साय, रामसेवक पैकरा और जिलाध्यक्ष सतीश लाठिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भानुप्रतापपुर विधानसभा के सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने सावित्री मंडावी को अपना उम्मीदवार बनाया है। सावित्री मंडावी दिवंगत मनोज कुमार मंडावी की पत्नी हैं। भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम और सावित्री मंडावी के बीच उपचुनाव में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।