मुख्यमंत्री साय जशपुर में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे……..See More

मुख्यमंत्री साय 21 जून को जशपुर दौरे पर: योग दिवस से लेकर नालंदा परिसर, अस्पताल और तहसील भवनों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
जशपुर।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे यहां रणजीता स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का भूमिपूजन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बुधवार को दुलदुला, कुनकुरी और तपकरा तहसील क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
🧘♂️ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विस्तृत विवरण
स्थान: रणजीता स्टेडियम, जशपुर
कार्यक्रम: योग दिवस पर सामूहिक योग अभ्यासदुलदुला विकासखंड: नालंदा परिसर का भूमि पूजन, विभिन्न लोकार्पण
कुनकुरी विकासखंड:
गिना बहार: मातृ एवं शिशु अस्पताल का भूमि पूजन
सलियाटोली: नालंदा परिसर के लिए भूमि पूजन
फरसाबहार के तपकरा: तहसील भवन का शुभारंभ, वन विभाग के कार्यक्रम में सहभागिता
कुनकुरी सद्भावना भवन: ठाकुर समाज के सामाजिक कार्यक्रम में भागीदारी
🏗️ तैयारियों की समीक्षा में प्रशासन अलर्ट
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एसडीएम नन्द जी पांडे समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने सभी कार्यक्रम स्थलों पर
मंच व्यवस्था
वाटरप्रूफ पंडाल,
बैठक व्यवस्था
बैरिकेडिंग,
पार्किंग
साउंड सिस्टम और माइक,
जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण पत्रों का समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

