बहन की दूसरी शादी से नाराज होकर, मामा ने ढाई-साल की भांजी का गला काटकर हत्या कर दी
रायपुर में एक भाई ने अपनी बहन की दूसरी शादी करने से नाराज होकर ढाई साल की भांजी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके अलावा, उसने सोते हुए भांजे के भी गले पर ब्लेड चला दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के दम्मानी कॉलोनी की है। आरोपी भाई साहेब कुमार ताती ने अपनी बहन सोनी कुमारी की दूसरी शादी से नाराज होकर यह अपराध किया।


आरोपी ने पहले ढाई साल की बच्ची सुरुचि की गला काटकर हत्या की, फिर एक साल के बच्चे शिवम के गले पर ब्लेड से हमला किया। इसके बाद उसने अपनी बहन सोनी पर भी हमला किया।
पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी भाई इतना शातिर था कि वह लगातार अपना लोकेशन बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।
