रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में बेबीलॉन टावर की 7वीं मंजिल से एक युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम विजय बसोने है, जो मध्य प्रदेश के बालाघाट का रहने वाला था। वह रायपुर में किराए के मकान में रहता था और कचना के एक होटल में अकाउंटेंट का काम करता था। विजय ने मरने से पहले फोन पर अपनी पत्नी से बात की थी। उसकी पत्नी ने हॉस्पिटल गए कि नहीं गए यह पूछा। विजय ने कहा कि वह घर आकर बात करेगा। इसके बाद उसने फोन काट दिया।
बेबीलॉन टावर की 7वीं मंजिल से कूदने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक गिरते हुए नजर आ रहा है। जैसे ही फर्श पर गिरता है, धड़ाम की आवाज आती है। हाथ हलके से हिलते हैं और उसकी मौत हो जाती है। पैर से चप्पल निकलकर दूर फेंका जाते हैं।विजय जमीन पर पैरों के सहारे गिरा, जिससे उसके पैर की हड्डियां बुरी तरह टूट गईं। रीढ़ की हड्डियां भी डैमेज हो गई हैं। जमीन पर सिर डायरेक्ट नहीं टकराने की वजह से युवक का ब्लड ज्यादा नहीं बहा। हालांकि सिर में भी चोटें आई हैं।
कूदने से पहले इधर-उधर घूमता रहा बेबीलॉन टावर में मौजूद कर्मचारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि युवक कूदने से पहले काफी देर तक इधर-उधर घूमता रहा। बेबीलोन टावर स्थित कुछ ऑफिस में भी नौकरी के लिए संपर्क किया, लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद वह सातवें मंजिल की रेलिंग के पास पहुंच गया। कूदने से पहले कुछ सेकेंड वहां पर रुका रहा। इस दौरान उसने दो बार पीछे पलट कर भी देखा, फिर रेलिंग को फांदकर नीचे कूद गया।
मौत से पहले पत्नी का आया था फोन विजय रायपुर के पंडरी इलाके में किराए के मकान में रहता था। उसकी एक डेढ़ साल की बच्ची है। यहां उसके पिता और पत्नी साथ रहते हैं, जबकि उसकी मां बालाघाट में रहती हैं। बुधवार की सुबह घर में नाश्ता नहीं किया। तबीयत खराब होने की बात कही। इसके बाद वह अस्पताल की फाइल लेकर घर से निकला था। बताया जा रहा है कि मौत से पहले विजय को पत्नी ने फोन किया था। पत्नी ने हॉस्पिटल गए कि नहीं गए यह पूछ। विजय ने कहा कि वह घर आकर बात करेगा। इसके बाद उसने फोन काट दिया। विजय की पत्नी टेलर का काम करती हैं। किडनी से जुड़ी बीमारी थी। इलाज में बहुत पैसे खर्च हो रहे थे। वह कर्ज में भी था।