BIG NEWS : देश के मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का निधन

Magician OP Sharma passes away : देश के मशहूर जादूगर ओपी शर्मा (OP Sharma) का निधन हो गया। ओपी शर्मा कानपुर शहर के बर्रा स्थित भूत बंगला में रह रहे थे। उनके निधन के साथ ही भारत में ‘जादूगरी’ के एक अध्याय के सफर का हमेशा के लिए अंत हो गया। दु:खद खबर से देश में शोक की लहर दौड़ गई है। ओपी शर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले थे।
बता दें कि जादूगर ओपी शर्मा कोरोना जैसे जानलेवा वायरस से लड़कर जिंदगी की जंग जीतने के बाद घर लौट आए थे। लेकिन इस बार कुदरत को कुछ अलग ही मंजूर था और आज उनके निधन की खबर सामने आई। ओपी शर्मा अपने जादूई कला से हर किसी लोगों को हैरान कर देते थे।
उनके शो को देखने के लिए लोग इतने बेताब रहते थे कि शो के टिकट हाथोंहाथ बिक जाते थे। इसके साथ ही ओपी ने राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई लेकिन सफलता नहीं मिली थी।