रायपुर में 12 दिसंबर को लगेगी लोक अदालत, लंबित ई-चालान का होगा निराकरण; 8 दिसंबर तक कराना होगा पंजीयन
रायपुर। राजधानी रायपुर में लंबित ई-चालान प्रकरणों के निराकरण के लिए आगामी 12 दिसंबर 2026 को लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इस लोक अदालत में 23 जनवरी 2025 से 6 फरवरी 2026 के मध्य जारी लंबित ई-चालान प्रकरणों का निराकरण किया जा सकेगा।
यातायात पुलिस के अनुसार, लोक अदालत में अपने लंबित चालान का निराकरण कराने के इच्छुक वाहन स्वामी 8 दिसंबर 2026 तक नजदीकी यातायात थाना अथवा यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी पहुंचकर पंजीयन करा सकते हैं।
इन 9 स्थानों पर करा सकेंगे पंजीयन
वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए रायपुर में निम्नलिखित स्थानों पर पंजीयन की व्यवस्था की गई है।
-
यातायात थाना तेलीबांधा
-
यातायात थाना पचपेड़ी नाका
-
यातायात थाना भाठागांव बस स्टैंड
-
यातायात थाना टाटीबंध
-
यातायात थाना भनपुरी
-
यातायात थाना पंडरी पुराना बस स्टैंड
-
यातायात थाना शारदा चौक
-
यातायात थाना कालीबाड़ी
-
यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी
ऑनलाइन भी देख सकते हैं लंबित चालान की स्थिति
वाहन चालक एवं वाहन स्वामी परिवहन विभाग के आधिकारिक ई-चालान पोर्टल पर जाकर अपने वाहन का नंबर अथवा चालान विवरण दर्ज कर लंबित ई-चालान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
🔗 ई-चालान की स्थिति यहां जांचें
डीसीपी ट्रैफिक ने की समय पर पंजीयन कराने की अपील
डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने लंबित ई-चालान प्रकरणों का पंजीयन कराकर लोक अदालत के माध्यम से उनका निराकरण कराएं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर चालान का भुगतान एवं निराकरण नहीं कराने की स्थिति में संबंधित वाहन स्वामियों एवं चालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यातायात पुलिस ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना 8 दिसंबर 2026 तक अपना पंजीयन अवश्य करा लें, ताकि लोक अदालत के माध्यम से लंबित प्रकरणों का निराकरण कराया जा सके।
