ठेका दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी मामले में दीपक टंडन की बढ़ेंगी मुश्किलें, रायपुर पुलिस लाने की तैयारी; प्रोडक्शन वारंट जारी
रायपुर। SECL में ठेका दिलाने के नाम पर कारोबारियों से कथित धोखाधड़ी के मामले में होटल कारोबारी दीपक टंडन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रायपुर पुलिस उसे 18 नवंबर को बिलासपुर से रायपुर ला सकती है। इस संबंध में न्यायालय से 17 नवंबर को प्रोडक्शन वारंट जारी कराया गया है।
पुलिस रायपुर लाकर दीपक टंडन से मामले में पूछताछ करेगी। इस दौरान कथित लेन-देन, शिकायतों और धोखाधड़ी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस आगे की कार्रवाई पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर करेगी।

17 नवंबर के बाद कभी भी रायपुर ला सकती है पुलिस
सेंट्रल जोन के एसीपी रमाकांत साहू के मुताबिक, न्यायालय ने दीपक टंडन के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। इसके तहत उसे 17 नवंबर के बाद कभी भी बिलासपुर से रायपुर लाया जा सकता है। रायपुर पहुंचने के बाद पुलिस उससे धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ करेगी।

कई जिलों में दर्ज हैं धोखाधड़ी की शिकायतें
दीपक टंडन के खिलाफ रायपुर, बिलासपुर, सक्ती और कोरबा समेत कई जिलों में ठगी और धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतें दर्ज हैं। आरोप है कि उसने कोयला खदानों में ठेका, ट्रांसपोर्टिंग और अन्य काम दिलाने का भरोसा देकर कारोबारियों से रकम ली थी।
फिलहाल पुलिस संबंधित मामलों में लेन-देन, दस्तावेजों और शिकायतों की जांच कर रही है। रायपुर पुलिस की पूछताछ में इस मामले से जुड़े कई अहम पहलुओं का खुलासा होने की संभावना है।
