सरकारी वाहन में सागौन की तस्करी करते पकड़ाया,पशु चिकित्सा अधिकारी…

छत्तीसगढ़, 1 अगस्त 2022: छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक लल्लन सिंह को सरकारी वाहन में सागौन की लकड़ी (चिरान) की तस्करी करते वन विभाग की टीम ने पकड़ा। अधिकारी द्वारा सरकारी वाहन में सागौन भरकर बीजापुर जाने की खबर वन कर्मियों को लग गई थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम द्वारा वन जांच नाका भोपालपटनम में वाहन के आने का इंतजार किया जा रहा था। दोपहर बाद जैसी ही वाहन वन जांच नाका में पहुंची उसे रोक लिया गया। लल्लन सिंह खुद वाहन चला रहे थे। वाहन में पीछे चार नग सागौन का चिरान रखा हुआ था। वाहन की जांच में सागौन मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने वाहन और लकड़ी को जब्त कर वन काष्ठागार ले गई।

 

You may have missed