सक्ती वेदांता हादसा: 17 की मौत, 35 से ज्यादा झुलसे, मृतकों को 5 लाख मुआवजा
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता प्लांट में हुए भीषण हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 35 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
प्रशासन ने मृतकों के नामों की पुष्टि करते हुए उनके परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। प्रत्येक मृतक के परिवार को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कमिश्नर स्तर के अधिकारी को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जा सके।
प्रशासन और राहत टीमें लगातार मौके पर मौजूद हैं और घायलों के इलाज तथा राहत कार्यों पर नजर रखी जा रही है।
