जिला जनसंपर्क कार्यालय, रायपुर Dr. Gaurav Singh ने स्कूलों का किया निरीक्षण

मध्यान्ह भोजन चखा, बच्चों की कॉपियां जांचीं

रायपुर, 19 फरवरी 2026।
धरसींवा दौरे के दौरान कलेक्टर Dr. Gaurav Singh ने शासकीय प्राथमिक शाला सेजबहार एवं शासकीय प्राथमिक शाला कांदुल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी Kumar Bishwaranjan भी उपस्थित रहे।

शासकीय प्राथमिक शाला कांदुल में कलेक्टर एवं सीईओ ने बच्चों को परोसे जा रहे मध्यान्ह भोजन का स्वाद लेकर गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पोषण मानकों का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में चल रहे कक्षाओं के मरम्मत कार्य का भी जायजा लिया गया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पढ़ाई और व्यवस्थाओं की ली जानकारी

शासकीय प्राथमिक शाला सेजबहार में कलेक्टर और सीईओ ने बच्चों से विभिन्न विषयों की कॉपियां मंगवाकर जांच की। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई की प्रगति के बारे में चर्चा की और पूछा कि विद्यालय में मध्यान्ह भोजन में क्या-क्या परोसा जाता है।

निरीक्षण का उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता और पोषण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना था।

इस अवसर पर एसडीएम श्री नंद कुमार चौबे, तहसीलदार श्री राकेश देवांगन, जनपद पंचायत धरसींवा के सीईओ श्री आशीष केशरवानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।