चौरसिया सेवा समिति का वृहद रक्तदान शिविर, 26 यूनिट रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल
रायपुर | चौरसिया सेवा समिति, रायपुर द्वारा आज सिटी ब्लड बैंक, तात्यापारा चौक में एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर चौरसिया समाज के संरक्षक एवं समाज के भीष्म पितामह कहे जाने वाले शेखर चौरसिया के पूज्य पिताश्री एवं चौरसिया महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती गीता चौरसिया के ससुर, स्वर्गीय सी. के. चौरसिया की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया।

इस सेवा कार्यक्रम का आयोजन बृजेश चौरसिया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 26 यूनिट रक्तदान किया गया, जो समाज के प्रति सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदना का प्रेरणादायी उदाहरण है।
कार्यक्रम के दौरान शेखर चौरसिया एवं श्रीमती गीता चौरसिया जी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि
रक्तदान सबसे बड़ा दान है, और इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सेवा एवं संवेदना की भावना मजबूत होती है।
इस अवसर पर चौरसिया समाज के अनेक गणमान्यजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रदीप चौरसिया (गुढियारी), अभिषेक चौरसिया, गौरव चौरसिया, चांदनी गौरव चौरसिया, विनय चौरसिया, साकेत तंबोली, दीपक चौरसिया, करण तंबोली, पंकज चौरसिया (गुढियारी), विजय , नरेंद्र, आकाश, बिजेंद्र चौरसिया, सौरभ, हरीश सहित चौरसिया सेवा समिति के अनेक सदस्य शामिल रहे।
समिति ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके और समाज में सकारात्मक संदेश जाए।
