छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सल ऑपरेशन में CRPF अफसर घायल
छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर के केजीएच हिल्स में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के दौरान CRPF का एक असिस्टेंट कमांडेंट गंभीर रूप से घायल हो गया। यह अफसर एक घायल जवान को बचाने के प्रयास में खुद घायल हुए। फिलहाल उनका इलाज दिल्ली के AIIMS में चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पूरे देश की ओर से उनके साहस को सलाम और जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
