कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता नीरवा ने पांच स्वस्थ शावकों को दिया जन्म
मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर खुशखबरी मिली है। 5 वर्षीय मादा चीता, नीरवा, ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इस खबर से प्रदेश में चीते की कुल संख्या बढ़कर 29 हो गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर इस खुशी की खबर साझा करते हुए कूनो नेशनल पार्क की टीम को बधाई दी। उन्होंने इसे भारत के जैव विविधता संरक्षण प्रयासों की सफलता बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सराहा। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी एक्स पर इस खबर को शेयर किया।
पिछले कुछ दिनों में मंदसौर के गांधीसागर से दो चीते छोड़े गए थे, जिसके बाद चीते की कुल संख्या घटकर 24 रह गई थी। अब 5 शावकों के जन्म के बाद यह संख्या बढ़कर 29 हो गई है।
