अपर आयुक्त यू. एस. अग्रवाल ने निगम जोन 5 में स्वच्छ सर्वेक्षण, राजस्व वसूली और निर्माण कार्यों का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण

रायपुर: आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर निगम जोन 5 क्षेत्र में अपर आयुक्त यू. एस. अग्रवाल ने कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश रामटेके और अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में जोन कार्यालय में बैठक लेकर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024, राजस्व वसूली, प्रगतिरत विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
अपर आयुक्त ने विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और तय समयसीमा के भीतर प्रगतिरत विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व वसूली को अधिकतम करने और स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी को प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के साथ-साथ सफाई के प्रति जनजागरण फैलाने और अधिक से अधिक नागरिकों से शहर हित में स्वच्छता फीडबैक प्राप्त करने की दिशा में भी निर्देश दिए।
अपर आयुक्त ने इसके साथ ही एमएमयू का निरीक्षण भी किया।