छत्तीसगढ़ में तापमान में वृद्धि, अगले दो दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना

NDImtubJth fUtu btimb buk dbeo cZ;e lsh ytge> bþ lfUt fuU mbev "wv mu calu fuU r˜Y =wËvxt ytuZ;e gwJ;e> lRo=wrlgt

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो चुका है, और अब मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

शुक्रवार को तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि नहीं हुई है, लेकिन शनिवार से रात का पारा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और 3 मार्च तक उत्तर एवं मध्य छत्तीसगढ़ में बदली-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में हवा से नमी धीरे-धीरे कम हो रही है। रायपुर में हवा में नमी 41 प्रतिशत से घटकर सुबह और शाम को 26 प्रतिशत तक रह गई।

रायपुर का मौसम
शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री रायपुर में जबकि न्यूनतम तापमान 09.8 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

प्रदेश के अन्य शहरों का मौसम
गुरुवार को प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रायपुर रहा, जहां दिन का तापमान 35 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था। वहीं, दुर्ग का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री था, और अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री रहा। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed