मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जनदर्शन में जनता से होंगे रूबरू…

cm vishnu dev cg news raipurnews

रायपुर : सीएम विष्णु देव साय आज जनता से रूबरू होकर आम जनता की समस्या को सुनकर त्वरित निराकरण करेंगें। बता दें मुख्यमंत्री आमजनों से प्रत्येक गुरुवार “जनदर्शन” कार्यक्रम में जनता से मुलाकात करेंगें। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय जनता से सीधे संवाद करेंगें और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानाकरी लेंगें।

मुख्यमंत्री साय आज “जनदर्शन” से मुलाकात कर उनकी समस्या से अवगत होंगे और नागरिकों की समस्याओं को सुनकर एवं उनके यथासंभव त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे।

You may have missed