रायपुर , 29 अक्टूबर 2022 : राजधानी के टाटीबंध में खुदखुशी कर रही महिला की जान इमरजेंसी सर्विस प्रोवाइड करने वाले वाहन 112 ने बचाई है. बताया जा रहा है कि यहां फांसी के फंदे पर लटककर महिला आत्महत्या की कोशिश कर रही थी। सही समय पर सूचना मिल जाने के चलते महिला की 112 में मौजूद पुलिस कर्मी और वाहन चालक ने मिलकर जान बचाई है।
दरअसल राजधानी के आमानाका इलाके में 112 टाइगर टू वाहन पर तैनात भारतेंदु साहू और वाहन चालक लंबोदर पटेल ने भारत माता स्कूल के पीछे टाटीबंध एमआइजी 883 पर तत्काल पहुंचकर महिला की जान बचाई है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला ने डिप्रेशन के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया था, जिसकी जानकारी 112 को मिलने पर उसने मौके पर पहुंच महिला की जान बचा ली।
इस घटना की जानकारी पीड़िता के मायके जयपुर में भी दी गई। इसके बाद महिला के मायके और ससुराल वालों ने जान बचाने के लिए 112 सेवाओं का आभार जताया है।