रायपुर , 24 अक्टूबर 2022 : प्रदेश में मानसून के विदा होने बाद अब ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश के सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में पड़ी, यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि उत्तर दिशा से ठंडी व शुष्क हवाओ का आना शुरू गया है, जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है. वहीं अब आने वाले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
साथ ही इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका जताई जा रही है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। साथ ही दिन की बजाय रात में ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे है।