मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, हो सकती है तेज बारिश…

रायपुर 25 मई 2022 : छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला मिजाज ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का असर रहेगा। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। एक-दो स्थानों तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की अशंका मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विभाग की माने तो रायपुर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम-रात को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शहर का अधिकतम 40°C और न्यूनतम तापमान 28°C रहने की संभावना है।

वहीं अगर मध्य प्रदेश के कई जिलों की बात करे तो आज भी प्री मानसून एक्टिविटी रहेगा।  

इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मंडला, जबलपुर, इंदौर, मलाजखंड, देवास, सीहोर,  गुना, अशोकनगर, भोपाल में कल भी बूंदाबांदी हुई। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट देखी गई। भोपाल में 38.5℃, इंदौर में 37.6℃
जबलपुर में 36.3℃, ग्वालियर में 37.2℃ रहा तापमान दर्ज किया गया।

आज से होगा नौतपा शुरू

ग्वालियर में आज से नौतपा शुरुवात होगी। इंदौर में नौतपा की ठंडी शुरुआत हो चुकी है।
आज हल्की वर्षा की संभावना रहेगी।

 

You may have missed