उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का छत्तीसगढ़ दौरा, रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
रायपुर। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के छत्तीसगढ़ पहुंचने पर स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने उनका आत्मीय स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर विमानतल पर गरिमापूर्ण माहौल रहा।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा, मुख्य सचिव विकासशील तथा पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने भी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
उपराष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ प्रवास को देखते हुए प्रशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक तैयारियां की गई थीं।
