अनोखी खबर : 4 साल के बच्चे को खेलते वक्त सांप ने काटा, सांप की तड़प-तड़पकर हुई मौत..

बिहार, 23 जून 2022 : गोपालगंज से हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है जहाँ 4 साल के बच्चे को खेलते वक्त सांप ने काट लिया। 1 मिनट बाद ही सांप की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। बच्चा पूरी तरह से ठीक है। यह मामला कुचायकोट थाना के खजूरी पूर्व टोला का है। इस घटना के बाद बच्चे को अस्पताल में देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

जानकारी के अनुसार, 4 साल का अनुज कुमार अपने मामा घर खजूरी आया था। बच्चा के बाहर खेल रहा था। तभी उसे एक सांप ने काट लिया। जिसके बाद दौड़ते-दौड़ते घर के अंदर आया और साप के काटने की जानकारी अपनी नानी को दी।

नानी ने जब घर से बाहर निकलकर देखी तो देखा की गेहुअन सांप धीरे – धीरे जा रहा था। फिर कुछ देर बाद लोगों ने देखा की सांप की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। डॉक्टर ने इलाज के समय बताया की, बच्चा ठीक है। बच्चे और सांप को देखने के लिए अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई है। ये एक जांच का विषय है। उस बच्चे के प्रतिरोधक क्षमता की जांच के बाद ही आगे का पता चल पायेगा।

You may have missed