रायपुर , 7 नवंबर 2022 : (Kartik Purnima) छत्तीसगढ़ सहित कल पुरे देश में कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। इसके लिए तैयारी जोरों पर हैं। हर साल रायपुर के महादेव घाट में कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह लोग स्नान करते हैं और दीपदान करते हैं।
इस बार सुबह कार्तिक स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को चंद्र ग्रहण का खास ध्यान रखना पड़ेगा क्योंकि इस साल 8 नवंबर की सुबह चंद्रग्रहण लग जाएगा।
महामाया मंदिर के पंडित मनोज शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 8:21 बजे चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा। इसके 12 घंटे बाद यानी शाम 5:21 बजे चंद्र ग्रहण प्रारंभ हो जाएगा। इसके बाद ये ग्रहण 6:19 बजे समाप्त होगा।
(Kartik Purnima) इस समय शुरू होगा सूतक काल :-
आपको बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा 7 नवंबर की शाम करीब 4:40 बजे से ही शुरू हो जाएगी जो अगले दिन 8 तारीख की शाम तक रहेगी, लेकिन सुबह से चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा।
इसके बाद कार्तिक पूर्णिमा का स्नान और दीपदान नहीं किया जाएगा। सूतक काल लगने से पहले और चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद ही दीपदान किया जाएगा।