Horoscope 23 December 2022 : ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं।
मेष राशि :–
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने किसी काम में लापरवाही बरतने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी रुके हुए कार्य को समय रहते पूरा करना होगा।
मिथुन राशि :–
आज कार्य क्षेत्र में आपको ठगी व गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। यदि आपको कोई व्यक्ति किसी दूसरे के बारे में कुछ कहे, तो आपको उसे सुनकर उस पर अमल नहीं करना है।
कर्क राशि :–
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप घर परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, क्योंकि आप अपने निर्णय लेने की क्षमता का आज पूरा लाभ उठाएंगे। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी।
सिंह राशि :-
आज का दिन आपके लिए आय के नए नए स्त्रोत लेकर आएगा और यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आज वापस मिल सकता है।
कन्या राशि :–
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आप भूमि, वाहन, भवन, मकान दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोग भी आज तरक्की करेंगे, लेकिन बिजनेस में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सहयोग और साथ की आवश्यकता होगी।
तुला राशि :–
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आप वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था
वृश्चिक राशि :–
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको धन की आवक नहीं बढे़गी।
धनु राशि :–
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको तनाव के रहने के कारण आपका व्यवहार व स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा, जिससे आपके परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज हो सकते हैं।
मकर राशि :–
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके शत्रु आज आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके उनसे आसानी से बाहर निकाल सकते हैं।
कुंभ राशि :–
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि आप आज काम की अधिकता होने के कारण अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं देंगे और शीघ्रता और भावुकता में आप कोई निर्णय ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है।
मीन राशि :–
आज का दिन आपके आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा। आपको अपनी जीवनसाथी व संतान का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।