महाराष्ट्र, 16 नवंबर 2022 : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 70वां दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वाशीम से यात्रा की शुरुआत की है।
कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा अब महाराष्ट्र पहुंच चुकी है। यहां राहुल को को अब कांग्रेस नेता सचिन पायलट का साथ मिलने जा रहा है।
पायलट आज महाराष्ट्र में यात्रा में शामिल होंगे। इससे पहले मंगलवार को पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा का असर विधानसभा चुनावों में नहीं बल्कि 2024 में होने वाले अगले संसदीय चुनावों में महसूस किया जाएगा।