जिनकी जन्म से आंखें नहीं, वे भी अब देख सकेंगे – ऐलॉन मस्क…

एलन मस्क की ब्रेन-चिप स्टार्टअप कंपनी न्यूरालिंक ने दृष्टिहीनों के लिए एक डिवाइस बनाई है। कंपनी का दावा है कि डिवाइस उन लोगों को भी देखने में मदद करेगी, जिन्होंने अपनी दोनों आंखें खो दी हैं। इसे फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की मंजूरी मिल गई है। न्यूरालिंक ने इस डिवाइस का नाम ब्लाइंडसाइट रखा है।

मस्क ने बताया कि यह डिवाइस उन लोगों के लिए मददगार होगी, जिन्होंने अपनी दोनों आंखें खो दी हैं या जिनकी ऑप्टिक नर्व डैमेज हो गई है। यह दावा भी किया गया है कि यह डिवाइस उन लोगों की भी देखने में मदद करेगी, जिन्हें जन्म से दिखाई नहीं देता।

मस्क ने बताया कि डिवाइस से शुरुआत में लो-रेजोल्यूशन में दिखेगा। धीरे-धीरे विजन बेहतर होता जाएगा। इतना ही नहीं, डिवाइस लगाने वाला शख्स इन्फ्रारेड, अल्ट्रावॉयलेट वेव्ज भी देख सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed