जल्द आने वाला है वॉट्सऐप ऐप का यह नया फीचर , स्टेटस पर लगा सकेंगे वॉइस नोट

नई दिल्ली , 28 नवंबर 2022 : वॉट्सऐप ऐप को ज्यादा यूज़ फुल बनने के लिए Meta यूजर्स के लिए ऐसे धमाकेदार फीचर लेकर आने वाला है। अभी तक आप वॉट्सऐप पर फोटो, टेक्स्ट और वीडियो अपने स्टेटस पर लगते थे लेकिन अब जल्द ही वॉइस नोट भी आप अपने स्टेटस पर लगा सकेंगे।
बता दें कि Meta फिलहाल WhatsApp के इस नये फीचर पर काम कर रहा है। WaBetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल वॉट्सऐप iOS यूजर्स के लिए इस फीचर को चेक कर रहा है।
जानकारी के अनुसार कंपनी वॉइस नोट के फीचर पर लंबे वक्त से काम कर रही थी। जिसे जल्द ही अब यूजर्स एक लिए लांच किया जाएगा। इस नए एप में यूजर अपने व्हाट्सप स्टेटस पर 30 सेकेंड लंबे वॉइस नोट को लगा सकेंगे।
जिस तरह यूजर्स को WhatsApp चैट के दौरान माइक्रोफोन का आइकन नजर आता है, उसी तरह स्टेट पर जाते ही उन्हें माइक्रोफोन का आइकॉन भी नजर आएगा. यूजर अपने पसंद के कॉन्टैक्ट के साथ वॉइस स्टेटस शेयर कर सकता है। इस शानदार फीचर के जरिए यूजर को अब WhatsApp यूज़ करने में ज्यादा मजा आएगा।

You may have missed