रायपुर , 28 नवंबर 2022 : प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदलना शुरू कर दिया है। अब धीरे-धीरे ठण्ड बढ़ने लगी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में रविवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, वहीं प्रदेश के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख तेजी से बदल सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगे चलकर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। आने वाले महीनें दिसंबर में जबरदस्त ठंडक देखने को मिलेगी। स्काई मेट वेदर मौसम एजेंसी के मुताबिक, दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर अंडमान सागर के ऊपर बना हुआ है।