सोने-चाँदी के कीमतों में आई भारी गिरावट, देखे आज के भाव…
नई दिल्ली, 15 जुलाई 2022 : सोने-चाँदी की कीमतों में आज बड़ा बदलाव नजर आ रह है। सोना 454 रुपए सस्ता हो गया। वहीं चांदी की कीमत दो दिन में करीब 2000 रुपए नीचे आई है.
24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का वायदा भाव 454 रुपए घटकर 50,348 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इससे पहले सोने का भाव 50,729 रुपए था। लेकिन मांग में नरमी से जल्द ही कीमतों में और गिरावट दिखने लगी।सोना अपने पिछले बंद भाव से अभी 0.89 फीसदी की बड़ी गिरावट पर कारोबार कर रहा है।
सोने की तर्ज पर आज चांदी की कीमतों में भी नरमी दिख रही है। चांदी का वायदा भाव सुबह 126 रुपए गिरकर 54,909 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। चांदी का भाव पहले 55,174 रुपए था। लेकिन जल्द ही इसके भाव 55 हजार से नीचे उतर गए. चांदी अभी अपने पिछले बंद भाव से 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेडिंग कर रही है। चांदी गुरुवार सुबह वायदा बाजार में 57 हजार के आसपास कारोबार कर रही थी, जो आज घटकर 55 हजार से नीचे चली गई है।
भारतीय वायदा बाजार में गिरावट के साथ ही आज ग्लोबल मार्केट में भी सोना-चांदी सस्ते हुए हैं। अमेरिकी बाजार में गोल्ड का हाजिर मूल्य 1,708.51 डॉलर प्रति औंस रहा, जो अपने पिछले बंद भाव से 0.22 फीसदी नीचे है. इसी तरह, चांदी का हाजिर मूल्य 18.31 डॉलर प्रति औंस रहा, जो अपने पिछले बंद भाव से 0.85 फीसदी नीचे है। ग्लोबल मार्केट में चांदी एक समय 27 डॉलर प्रति औंस के भाव पहुंच गई थी।
