महुआ बीनने गई महिला पे भालुओं ने किया हमला, हालत गंभीर…

कोरबा, 25 अप्रैल 2022 : महुआ बीनने गई एक महिला पर दो भालुओं ने हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बालको वन परिक्षेत्र में रहने वाली भुवन कुंवर(40) महुआ बीनने के लिए जंगल गई थी। यहां वह महुआ बिन रही थी। इसी वक्त सामने से दो भालू अचानक आ गए और महिला पर हमला कर दिया। इससे महिला ने अपने आप को बचाने की कोशिश की और भागने लगी। पर दोनों भालुओं ने भी महिला का पीछा कर अपना शिकार बनाया। दोनों भालू महिला के शरीर के निचले हिस्से का मांस नोचकर ले गए हैं।

घटना के बाद महिला चिल्लाने लगी। भालू हमला करके भाग निकले थे। वहीं आस-पास के लोग महिला की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे। पहले महिला को घर लाया गया फिर डायल 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। महिला के पति ने बताया कि दोनों भालुओं ने करीब 100 मीटर तक महिला को दौड़ाया है। घटना की सूचना वन विभाग को भी गई थी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और महिला को आर्थिक मदद के रूप में 500 रुपये दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed